जेट एयरवेज को संकट से उबारने के लिए समाधान योजना पर काम कर रहे ऋणदाता : SBI
17 Jan 2019
514
पूर्ण हवाई सेवा के दर्जे वाली एयरलाइन ने कहा था कि समाधान योजना में नई इक्विटी पूंजी डालने के साथ ही आगे निदेशक मंडल में बदलाव को लेकर विचार विमर्श किया जा रहा है। बकौल जेट एयरवेज वृहद समाधान योजना को लेकर संबद्ध पक्षधारकों के बीच बातचीत ‘सही तरीके से आगे बढ़ रही है। उल्लेखनीय है कि जेट एयरवेज की आर्थिक सेहत चिंताजनक स्थिति में पहुंच गयी है और शेयर बाजार में एयरलाइन के शेयरों में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गयी है। एसबीआई ने बयान जारी कर कहा, 'हम कहना चाहते हैं कि ऋणदाता दबाव वाली परिसंपत्तियों की स्थिति सुधारने के लिए आरबीआई द्वारा तय रूपरेखा के अंतर्गत एक पुनर्गठन योजना पर विचार कर रहे हैं, जिससे कंपनी की स्थिति को लंबे समय तक के लिए ठीक किया जा सके। बैंक ने बयान में कहा है कि इस योजना को लागू करने के लिए ऋणदाताओं के बोर्ड की मंजूरी आवश्यक है।