निरूपम ने महाराष्ट्र में लाखों जाली मतदाताओं के होने का आरोप लगाया
16 Jan 2019
461
कांग्रेस नेता ने दावा किया कि मगाठाणे विधानसभा क्षेत्र में उन्होंने 638 मतदाता पहचान पत्र की पड़ताल की, इसमें केवल 182 वास्तविक मतदाता थे. दिंढोसी निर्वाचन क्षेत्र में 552 मतदाता पहचान पत्र की जांच की तो इसमें केवल 290 ही असली थे। उन्होंने आरोप लगाया, ‘हर विधानसभा क्षेत्र में 15000 से 20000 जाली मतदाता पंजीकृत हैं. हर संसदीय क्षेत्र में ऐसे जाली मतदाताओं की संख्या सवा लाख से डेढ़ लाख तक है। कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने कहा कि एक ही चुनावी क्षेत्र में एक ही व्यक्ति के अलग-अलग चुनावी बूथों में कई सारे वोटर आईडी हैं। कई मामले तो ऐसे हैं, जहां एक आदमी दो अलग नाम, उम्र, अड्रेस के साथ दर्ज है। उन्होंने कहा, ‘कई (वास्तविक) मतदाता हैं, जिनका दावा है कि उन्हें अपना वोटर पहचान पत्र नहीं मिला है, या तो ये कांग्रेस के मतदाता हैं या फिर वे अल्पसंख्यक समुदाय के लोग हैं। इन लाखों फर्जी वोटर्स के पीछे कोई वोटर माफिया काम कर रहा है, जो किसी पार्टी विशेष को फायदा पहुंचाने के लिए ऐसा कर रहा है।