"पीएम नरेंद्र मोदी" फिल्म युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी साबित होगी- मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस
08 Jan 2019
497
फिल्म के २३ भाषाओं के पोस्टर का अनावरण
मुंबई, (07 जनवरी 2019)- पीएम नरेंद्र मोदी’ यह फिल्म युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी साबित होगी, इस फिल्म से राजयोगी व्यक्त्तित्व का एवं वैश्विक नेता का जीवन विश्व के समाने आएगा, यह गौरवास्पद शब्द मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज निकाले।मुख्यमंत्री फडणवीस के हाथों गरवारे क्लब हाऊस वानखेडे स्टेडियम पर आयोजित कार्यक्रम में लिजंड ग्लोबल स्टुडिओ प्रस्तृत पीएम नरेंद्र मोदी इस फिल्म के ग्रॅण्ड पोस्टर का अनावरण किया गया, इस दौरान वे बोल रहे थे।इस अवसर पर फिल्म निर्माता एवं वरिष्ठ अभिनेता सुरेश ओबेरॉय, संदिप सिंग, फिल्म में मुख्य भूमिका जिनकी है, वह अभिनेता विवेक ओबेरॉय और निदेशक ओमंग कुमार उपस्थित थे।मुख्यमंत्री श्री. फडणवीस के हाथों अनावरण किया गया, यह ग्रॅण्ड पोस्टर एक ही समय में 23 भाषाओं में प्रदर्शित हो रहा है। मुख्यमंत्री श्री. फडणवीस ने कहा कि भारत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में इस युग का वैश्विक ऐसा नेतृत्त्व विश्व को दिया है। जनता बड़े उत्साह एवं आशा से आकांक्षा पूरा करनेवाले नेतृत्त्व के रूप में उनकी ओर देखती है। इसलिए इस तरह की फिल्म बनाना भी एक बड़ा विचार है। इस फिल्म के लिए एक अच्छी टीम तैयार हुई है। जिससे एक प्रेरक फिल्म का निर्माण होगा। चूंकि भारत की युवा पीढ़ी की ओर विशाल क्षमता है और उन्हें आवश्यकता है, तो बस इस तरह के प्रेरक जीवन दर्शन की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबी से निकलकर एक चाय बेचनेवाला, संन्यस्त और संगठन कुशलता से राजकीय व्यासपीठ और प्रधानमंत्री पद के मार्ग चलते हुए युवा पीढ़ी के सामने आदर्श रखा है। उस अर्थ से वह राजयोगी है। उनमें राजा और योगीत्व का संयोग है। इसलिए इस फिल्म के माध्यम से युवा पीढ़ी को प्रेरणा मिलेगी।इस अवसर पर निर्माता सुरेश ओबेरॅाय एवं निदेशक ओमंग कुमार, अभिनेता विवेक ओबेरॅाय ने यह फिल्म मतलब एक बड़ी चुनौती होने के साथ-साथ एक बड़ा अवसर होने की बात कहीं है। विद्यमान प्रधानमंत्री के नेतृत्त्व पर, उनके कार्य में (कारकिर्दीतच) फिल्म बनाना, यह एक बड़ा अवसर होने की बात उन्होंने कहीं।