►9 जनवरी को होगा ‘खेलो इंडिया’ का शुभारंभ
मुंबई , (07 जनवरी 2019)-महाराष्ट्र को ‘खेलो इंडिया’ प्रतियोगिता का यजमानपद मिलना, यह महाराष्ट्र के लिए गौरव की बात है और इसी से महाराष्ट्र में एक बड़ा क्रीड़ा महोत्सव का आयोजन हो रहा है। महाराष्ट्र के खिलाडी इस प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करें और अच्छे अंक प्राप्त कर सके, इस दृष्टि से उस-उस खेल के मार्गदर्शक की ओर से महाराष्ट्र के खिलाड़ियों को 15 दिनों का विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। यह शालेय शिक्षा एवं क्रीड़ा मंत्री विनोद तावडे ने आज बताया।बॉम्बे जिमखाना में ‘खेलो इंडिया’ प्रतियोगिता के संदर्भ में जानकारी देने के लिए पत्रकार परिषद आयोजित की गई थी। इस पत्रकार परिषद में क्रीड़ा उपसचिव राजेंद्र पवार, निशानेबाज तेजस्विनी सावंत, एथलिट रचिता मिस्त्री उपस्थित थे।
इस दौरान श्री. तावडे ने बताया कि हॉकी स्पर्धा के मुकाबले (सामने) मुंबई में होंगे और आज से यह मुकाबले शुरू हो गए है। खेलो इंडिया के औचित्य से महाराष्ट्र में एक बड़ा क्रीड़ा महोत्सव आयोजित हो रहा है। इस क्रीड़ा महोत्सव के माध्यम से कई खिलाड़ियों को प्रोत्साहन एवं गति मिलेगी, भविष्य के खिलाड़ी भी तैयार हो सकेंगे और क्रीड़ा संस्कृति मजबूत होने में भी मदद होगी। ‘खेलो इंडिया’ अब शालेय स्तर से युवा स्पर्धा तक पहुँच रही है। ‘खेलो इंडिया’ प्रतियोगिता ९ जनवरी से २० जनवरी तक होगी और इसमें देश के तकरीबन 9 हजार खिलाड़ी, संघ व्यवस्थापक, मार्गदर्शक पंच, तकनीकी अधिकारी, स्वयंसेवक ऐसे मिलाकर करीबन 4 हजार, ऐसे कुल मिलाकर 13 हजार लोग इसमें शामिल होंगे। ‘खेलो इंडिया’ प्रतियोगिता के आयोजन का सम्मान महाराष्ट्र को मिलना यह महाराष्ट्र के लिए बड़ी बात है। हम सभी ने मिलकर इस प्रतियोगिता की सफलता के लिए समूहिक रूप से प्रयास करने की आवश्यकता है.
►खिलाड़ियों की व्यवस्था होटल में
इस प्रतियोगिता का मुख्य भाग खिलाड़ी है। खिलाड़ियों को किसी तरह की दिक्कते न आए, इसलिए इस बात को प्राथमिकता देते हुये खिलाड़ियों की व्यवस्था शिवछत्रपति क्रीड़ा संकुल बालेवाडी के समीप के होटल में की गई है। महाराष्ट्र के करीबन 954 खिलाड़ी इसमें शामिल होंगे।
वर्तमान में परिजन अपने बच्चों को खेल में करियर बनाने के लिए आसानी से तैयार नहीं होते। लेकिन आज अगर छात्र खेलों में अच्छा प्रदर्शन करते है, उसमें प्रवीणता हासिल करते है, तो वह भविष्य में भी खेल में अच्छा करियर कर सकते है। आज महाराष्ट्र में अच्छे खिलाड़ी बने, इसके लिए राज्य सरकार क्रीड़ा क्षेत्र को प्रोत्साहन दे रही है। विशेषत: अब राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सर्वोत्तम प्रदर्शन करनेवाले खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी में प्राथमिकता देने के साथ-साथ खिलाड़ियों को उनके प्रदर्शन के अनुसार सरकारी सेवा में भी सीधे नियुक्ति भी दी जा रही है। राज्य के प्रवीणता हासिल किए गए खिलाड़ियों को सरकारी,अर्ध सरकारी और अन्य क्षेत्रों में भी नौकरी में 5 प्रतिशत आरक्षण अग्रक्रम दिया गया है
पिछले वर्ष शुरू किए गए महत्त्वाकांक्षी ‘खेलो इंडिया’ उपक्रम का यह दूसरा वर्ष है। खेलो इंडिया स्पर्धा पुणे में ८ से २० जनवरी तक होगी। इस प्रतियोगिता में कुल 18 खेलों को शामिल किया गया है। इसमें तिरंदाजी, एथलेटिक्स, बॅडमिंटन, बॉक्सिंग, लॉनटेनिस, निशानेबाजी, जिम्नॅस्टिक्स, टेबल टेनिस ज्युडो, जलतरण, टेबलटेनिस, वेटलिफ्टिंग, बास्केटबॉल, फुटबॉल, हॉकी, कबड्डी, खो-खो, व्हॉलीबॉल यह खेल इस स्पर्धा में होंगे।
‘वीडियो गेम छोडो, मैदान से नाता जोडो’ यह कहते समय हमें अपने छात्रों को गॅझेट से दूर करना आवश्यक है। वर्तमान में छात्रों ने गॅझेट पर कम और मैदान पर ज्यादा समय देना आवश्यक है। आज खेलों में अभी अच्छा करियर हो सकता है, इस बात पर ध्यान देते हुए खेल को महत्व देना आवश्यक है। इसलिए स्कूलों और परिजनों से अपने बच्चों की सप्ताह में एक श्याम नो गॅझेट डे के रूप में मनाने का आवाहन शालेय शिक्षा एवं क्रीड़ा मंत्री तावडे ने इस दौरान किया।शिक्षण प्रवाह से दूर गए और शारीरिक क्षमता के कारण स्कूल में नहीं पहुँच सकनेवाले दिव्यांग छात्रों के लिए और क्रीड़ा स्पर्धा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेते समय उसी दिन आई परीक्षा के कारण भाग लेने में परेशानी होती है, ऐसे छात्रों की सुविधा हेतु मुक्त मंडल की अर्थात ओपन बोर्ड की स्थापना की जा रही है। इससे छात्र अपनी स्पर्धा तथा कार्यक्रम पूरा करते हुए शिक्षा भी पूरी कर सकेंगे। आगामी 10 जनवरी को ओपन बोर्ड के संदर्भ में लिंक दी जाएगी।इस दौरान निशानेबाज तेजस्विनी सावंत और एथलीट रचिता मिस्त्री ने इस प्रतियोगता के बारे में अपनी भूमिका भी रखी।