एक टॉक शो के जरिए टीवी पर कमबैंक करेंगी अमृता राव
26 Sep 2015
1070
जोली एलएलबी, विवाह और 'सत्याग्रह' में काम करने के बाद अमृता राव जैसे फिल्मों से गायब सी हो गई हैं। जहां बॉलीवु़ड में नए सितारे अपनी चमक बिखेरने की कोशिश में लगे हैं। इस बीच फिल्मों में अमृता की पकड़ थोड़ी कमजोर सी हो गई हैं। पर हाल ही में सूत्रों से मालूम हुआ है कि वे एक टॉक शो के जरिए टीवी पर कमबैंक कर सकती हैं।
अभी इस शो के बारे में कुछ बताया नहीं जा रहा लेकिन ज्ञात हुआ है कि ये 'सिंपली बातें' के कॉन्सेप्ट जैसा होगा।
'सिंपली बातें' को 2014 में रवीना टंडन ने होस्ट किया था जिसमें अलग-अलग क्षेत्रों की महिलाओं की सफलता पर बात की जाती थी। एक इवेंट के दौरान अमृता से फिल्मों से दूरी बनाने का कारण पूछने पर उन्होंने कहा मुझें गंभीर किरदार की तलाश है और अभी तक मेरे पास ऐसा अॉफर नहीं आया।