लंदन में की शाहिद-मीरा ने 'इलक दिखला जा' के कंटेस्टेट्स के लिए शॉपिंग

 26 Sep 2015  1117
मुंबई।
एक्टर शाहिद कपूर के पहले प्यार के बारें में बहुत कम फैंस ये जानते हैं कि उनका पहला प्यार कोई हीरोइन नहीं बल्कि उन्हें कॉफी से प्यार है। शाहिद के क्लोज दोस्त उन्हें 'कॉफी लवर' भी कहते हैं लेकिन,शाहिद का ये कॉफी लव सिर्फ उन तक ही सीमित नहीं है। खबरो की माने तो हाल ही में पत्नी मीरा राजपूत के साथ लंदन में हनीमून मनाकर लौटे।
शाहिद ने वहां के एक मशहूर ब्रांड की कॉफी की शॉपिंग की शाहिद ने वहां से सिर्फ अपने लिए ही नहीं, बल्कि अपने शो झलक दिखला जा के सारे कंटेस्टेट्स के लिए भी कॉफी खरीदी।
 
सूत्रों से पता चला है कि शाहिद कॉफी पीने के काफी शौकीन है। शाहिद एक दिन में 8 से 10 मग कॉफी पी जाते है, कॉफी के शौकीन शाहिद ने फिल्म शानदार की शूटिंग के वक्त एक्ट्रेस आलिया भट्ट को भी कॉफी पीने का चस्का लगा दिया।