अनन्या नंदा के सिर सजा इंडियन आइडल जूनियर का ताज
26 Sep 2015
1116
मुंबई।
इंडियन आइडल जूनियर सैकेंड सीजन का ताज का रविवार को शो के ग्रेंड फिनाले में भुवनेश्वर की रहने वाली 14 वर्षीय अनन्या श्रीतम नंदा के सिर सजा है। अनन्या इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रहीं।
टॉप 3 प्रतियोगियों में अनन्या के अलावा नाहिद आफरीन, नित्याश्री वेंकटरमन थी।
इंडियन आइडल के ग्रेंड फिनाले में अनन्या ने दोनों प्रतियोगियों को पछार कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
ग्रैंड फिनाले में कॉमेडी किंग कपिल शर्मा भी अपनी आने वाली फिल्म को प्रमोट करने शो में आए, उन्होंने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। कपिल शर्मा की आने वाली फिल्म का नाम 'किस किस को प्यार करूं' है।
विजेता का ऐलान अभिनेत्री और शो की जज सोनाक्षी सिन्हा ने रिमोट दबाकर स्क्रीन पर प्रदर्शित किया। ग्रैंड फिनाले में अभिनेता व सांसद शत्रुघ्न सिन्हा और उनकी पत्नी मौजूद थी।
बता दें कि अनन्या इंडियन आइडल जूनियर द्वीतिय के विजेता के रुप में अपना नाम सुन कर खुशी से झूम उठी। उसकी खुशी का ठिकाना न था। शो में अनन्या के माता-पिता भी मौजूद थे।