पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाएंगी कंगना रनौत
26 Sep 2015
1184
मुंबई।
बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री कंगना रनौत सिल्वर स्क्रीन पर पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाती नजर आ सकती है। कंगना की निखिल आडवाणी के निर्देशित फिल्म 'कट्टी बट्टीÓ 18 सितंबर को रिलीज होने वाली है। निखिल आडवाणी की अगली फिल्म में कंगना काम करती नजर आ सकती है।
फिल्म में कंगना पुलिस इंस्पेक्टर के रोल में नजर आएंगी। चर्चा है कि कंगना और निखिल कुछ दिन पहले साल 2011 में रिलीज हुई थ्रिलर फिल्म द गर्ल विद अ ड्रैगन टैटू के बारे में बातचीत कर रहे थे।
इसी दौरान निखिल ने कंगना से कहा कि उनके पास ऐसी ही एक थ्रिलर बेस्ड स्टोरी है और जैसे ही उन्होंने फिल्म की कहानी बतानी शुरू की, कंगना इससे इतनी प्रभावित हुईं कि वह तुरंत इसे करने के लिए राजी हो गईं। कहा जा रहा है कि यह फिल्म अगले साल की शुरुआत में फ्लोर पर जाएगी।
क्वीन और तनु वेड्स मनु रिटन्र्स जैसी फिल्मों की सफलता के बाद कंगना अपने लिए कुछ अलग तरह के दिलचस्प रोल खोज रही हैं और निखिल को इस फिल्म के लिए हां करना इसी खोज का ही हिस्सा है।