बिग बॉस-9 में आदित्य पंचोली की हो सकती हैं एंट्री

 26 Sep 2015  1170
मुंबई।
बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता आदित्य पंचोली बिग बॉस सीजन 9 में शिरकत कर सकते हैं। कहा जाता है कि बिग बॉस में उन लोगों को भी एंट्री मिलती है जो सलमान के नजदीकी हैं। 
पिछले वर्ष पुनीत इस्सर, आर्य बब्बर नजर आए थे जिन्हें सलमान लंबे समय से जानते हैं। इस वर्ष आदित्य पंचोली के बिग बॉस में शामिल होने की संभावना है। 
 
बताया जाता है कि खुद आदित्य भी इसको लेकर उत्साहित हैं। आदित्य पंचोली और सलमान के बीच बेहतरीन संबंध है। यही वजह है कि आदित्य के बेटे सूरज पंचोली को सलमान ने अपने बैनर तले फिल्म हीरो में लांच किया है। 
 
हीरो 11 सितम्बर को रिलीज होने जा रही है। आदित्य यदि बिग बॉस में हिस्सा लेते हैं तो बिग बॉस देखने वालों को भरपूर मजा मिल सकता है। आदित्य अपने गुस्से के लिए जाने जाते हैं बिग बॉस में भी शायद उनका यही रूप देखने को मिल सकता है ।