बाप रे! परिणीति चोपड़ा ने 10 लाख ने खरीदी दो शर्ट!

 26 Sep 2015  1149
नई दिल्ली।
बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने 10 लाख रुपए में दो शर्ट खरीदी हैं। परिणीति पिछले दिनों इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में एक स्टेज शो करने पहुंची थी, जहां उन्होंने शॉपिंग का भी पूरा लुत्फ उठाया।
 
परिणीति चोपड़ा ने एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। फोटो में वह बिलिंग काउंट पर खड़ी हुई है। इस फोटो का उन्होंने कैप्शन दिया, 'मैंने 2 शर्ट के लिए 1 मिलियन का भुगतान किया। जकार्ता की क्रेजी करेंसी'। 
 
इसके बाद उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'हा, हा यहां हर कोई कैसे अपना केलकुलैटर निकालता है, वो देख अच्छा लगाता है। दो शर्ट के लिए एक मिलियन और चार मिलियन का लंच, पागलपन जारी है। कौन बनेगा करोड़पति'। 
 
आपको बता दें कि इंडोनेशिया की करेंसी रुपए की तुलना भारत के रुपए का मूल्य बहुत ज्यादा है।