हॉलीवुड अभिनेत्री एंजेलिना जॉली की खूबसूरती के दीवाने तो दुनियाभर में हैं। इस बीच उनके दीवानों के लिए एक और अच्छी खबर आई है। इसके मुताबिक एंजेलिना जॉली की न्यूड फोटोग्राफ को नीलाम किया जा रहा है। जोली के न्यूड फोटो के एक कलेक्शन को लंदन में बिक्री के लिए रखा गया है। ब्लैक एंड व्हाईट फोटोग्राफ की नीलामी एक गैलेरी में की जाएगी।
केट गार्नर ने इन फोटोग्राफ्स को क्लिक किया था। यह फोटो तब ली गई थी जब अभिनेत्री एंजेलिना 1995 में महज 20 साल की थीं
कांटेक्ट म्यूजिक के अनुसार यह नीलामी लंदन की गैलेरी में होगी। इसकी कीमत 1800 पाउंड रखी गई है। जॉली इस साल 40 साल की हो गई हैं। इन फोटोज में एंजेलिना ने कुछ क्लोजअप पोज भी दिए हैं।