एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे को हुआ हाई ग्रेड कैंसर

 04 Jul 2018  752

महाराष्ट्र, (4 जुलाई 2018)- एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे हाई ग्रेड कैंसर से पीड़ित हैं। इस बात की जानकारी आज दोपहर को उन्होंने ट्विटर पर सभी के साथ शेयर की है. सोनाली ने बताया कि सेहत को लेकर कुछ उन्हें तकलीफें महसूस हुईं, जिसके बाद उनके टेस्ट्स कराए गए. उसी दौरान इस बीमारी का खुलासा हुआ। सोनाली ने बताया कि इस बीमारी से लड़ने के लिए वो सभी जरूरी कोशिश कर रही हैं और डॉक्टरों की सलाह ले रही हैं. इन दिनों वो ट्रीटमेंट के लिए न्यूयॉर्क गई हुईं हैं और उनके दोस्त और परिवारवाले इस घड़ी में उनके साथ मौजूद है। सोनाली ने ट्विटर पर एक स्टेटमेंट जारी करते हुए अपने सभी फैंस और शुभचिंतकों को उनके सपोर्ट के लिए धन्यवाद किया है। गौरतलब है कि सोनाली बेंद्रे जीटीवी के शो इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज से लेकर इंडियन आइडल तक में जज रही हैं. अभी दो दिन पहले ही ये खबर आई थी कि सोनाली को एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने ड्रामेबाज शो में रिप्लेस किया है. तब इस बात की जानकारी नहीं थी कि सोनाली को इतनी गंभीर बीमारी हो गई है।