पॉप सिंगर जस्टिन बीबर ने की अपनी फैंस की इच्छा पूरी

 26 Sep 2015  1151
मुंबई।
गायक जस्टिन बीबर उस वक्त हक्का बक्का रह गए जब हाल में एक मिलन समारोह के दौरान उनकी एक उत्साही प्रशंसक ने उनके होठों का चुंबन लेने की कोशिश की। एक वेबसाइटके अनुसार, 'बेबी' से चर्चित हुए 22 वर्षीय गायक ने अपनी इस अति उत्साही प्रशंसक से पूछा, क्या आपने मेरा चुंबन लेने की कोशिश की? बाद में उन्होंने उस लड़की को अपने गाल का चुंबन लेने की इजाजत दे दी।
 
इस दौरान बीबर से उनके प्रशंसकों ने कई तरह के सवाल पूछे। इसके अलावा उन्होंने प्रशंसकों से अपनी कुछ छोटी मोटी बातें भी साझा कीं जैसे कि कॉटन कैंडी उनकी पसंदीदा आइसक्रीम है और टुलसा, ओकलाहोम घूमने फिरने के लिए उनकी मनपसंद जगह है।