वरूण धवन के साथ रोमांटिक गाने पर डांस करेंगी कृति
26 Sep 2015
1204
मुंबई।
बॉलीवुड की नवोदित अभिनेत्री कृति सैनन अपनी आने वाली फिल्म 'दिलवाले' में वरूण धवन के साथ एक रोमांटिक गाने पर डांस करती नजर आएंगी।
साल 2014 में रिलीज फिल्म 'हीरोपंती' में टाइगर श्रॉफ के साथ डांस करने के बाद अब कृति सैनन के वरुण धवन एक रोमांटिक गाने पर डांस करते हुए नजर आएंगे। इस गाने को फरहा खान कोरियोग्राफ करेंगी।
हाल ही में लगभग 10 दिनों तक आइसलैंड में शाहरुख खान और काजोल के साथ गाना शूट करके आई फराह जल्द ही हैदराबाद रवाना होंगी जहां उन्हें वरुण और कृति पर फिल्माया जाने वाला गाना शूट करते हुए देखा जाएगा।
यह गाना अक्टूबर के पहले हफ्ते में फिल्माया जाएगा। फिल्म दिलवाले में इश्क, नफरत, एक्शन, इमोशन के साथ साथ नाच गाना भी भरपूर होने वाला है। उल्लेखनीय है कि रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म दिलवाले 18 दिसंबर को रिलीज होगी।