नीरज पांडेय के साथ तीसरी बार 'रूस्तम' काम करेंगे अक्षय कुमार

 26 Sep 2015  1132
मुंबई। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार निर्देशक नीरज पांडेय के साथ तीसरी बार काम करने जा रहे हैं। अक्षय कुमार ने नीरज पांडेय के साथ स्पेशल 26 और बेबी जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया है।
अक्षय अब तीसरी बार नीरज पांडेय के साथ काम करने जा रहे है। फिल्म का नाम 'रूस्तम' रखा गया है। अक्षय कुमार ने ट्विटर पर इस खबर की पुष्टि की है। 
 
अक्षय ने लिखा, 'बेहद खुशी के साथ बताना चाहता हूं कि नीरज पांडेय और मैं एक बार फिर से थ्रिलर फिल्म 'रुस्तम' कर रहे हैं, जो 12 अगस्त 2016 को रिलीज होगी, आशा है तीसरी बार भी हम लकी साबित होंगे।'
 
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म 'सिंह इज ब्लिंग' और नीरज पांडेय महेन्द्र  सिंह धोनी की बायोपिक में व्यस्त हैं। सुशांत सिंह राजपूत महेन्द्र सिंह धोनी का किरदार निभा रहे हैं।