गैंग्स ऑफ वासेपुर '3' का निर्देशन करेंगे जीशान:अनुराग
26 Sep 2015
1191
मुंबई। जीशान कादरी का कहना है कि अनुराग कश्यप चाहते हैं कि 'गैंग्स ऑफ वासेपुर 3' की पटकथा लिखने के साथ-साथ उसका निर्देशन भी वह करें।
अनुराग की फिल्मों 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' और 'गैंग्स ऑफ वासेपुर 2' की पटकथा भी जीशान ने लिखी थी।
बतौर निर्देशक अपनी आगामी पहली फिल्म 'मेरठिया गैंग्सटर' के संगीत लांच के मौके पर जीशान ने कहा, 'अब अनुराग मुझसे अपनी फिल्म 'वासेपुर3' की पटकथा लिखने और इसका निर्देशन करने को कह रहे हैं। मैंने इसकी पटकथा लिखनी शुरू कर दी है।'
जीशान ने 'गैंग्स ऑफ वासेपुर 2' में एक किरदार भी निभाया है। इस फिल्म को काफी सराहना मिली और यह बॉक्स ऑफिस पर भी काफी सफल रही।
जीशान की फिल्म 'मेरठिया गैंग्सटर' 18 सितबर को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।