जाह्नवी कपूर ने किया झल्ला-वल्लाह पर डांस, भाई अर्जुन के गानें पर लगाए ठुमके
19 Jun 2018
713
महाराष्ट्र, (19 जून 2018)- श्रीदेवी की बड़ी बेटी जान्हवी कपूर ने अपनी डेब्यू फिल्म 'धड़क' का प्रमोशन शुरू कर दिया है। धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म 'धड़क' में जाह्नवी की जोड़ी शाहिद कपूर के सौतेले भाई ईशान खट्टर के साथ जमेगी. फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है, और बुधवार को 'धड़क' का टाइटल ट्रैक लॉन्च किया जाएगा। इसी बीच जाह्नवी कपूर का एक डांसिंग वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अर्जुन कपूर की डेब्यू फिल्म 'इश्कजादे' के गाने झल्ला-वल्लाह पर थिरकती दिखाई दे रही हैं। जाह्नवी कपूर के फैन क्लब द्वारा यह पुराना वीडियो साझा किया गया है, जो इंटरनेट पर वायरल हो चुका है। यह वीडियो उनके करीबी के संगीत फंक्शन का बताया जा रहा है, जिसमें जाह्नवी अपने ग्रुप के साथ स्टेज पर थिरकती दिखाई दे रही हैं। बता दें, जाह्नवी इन दिनों अपनी डेब्यू फिल्म को लेकर जमकर चर्चाएं बटोर रही हैं। रोमांस और ड्रामे से भरपूर 'धड़क' का ट्रेलर आते ही यूट्यूब पर छा गया था। इसे अब तक 3.5 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। जाह्नवी और ईशान की जोड़ी शुरुआत से ही चर्चा में बनी हुई है, ट्रेलर में इनकी केमिस्ट्री देखती ही बन रही है। फिल्म की कहानी राजस्थानी पृष्टभूमि पर आधारित है, इसमें दोनों स्टार राजस्थानी लहजे में बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं। बता दें, जाह्नवी की यह पहली फिल्म है, जबकि ईशान ने ईरानी फिल्मकार मजीद मजीदी की फिल्म 'बियॉन्ड द क्लॉउड्स' से इंडस्ट्री में कदम रखा था, यह 20 अप्रैल को रिलीज हो चुकी है। नेशनल अवॉर्ड विनर मराठी फिल्म 'सैराट' की ऑफिशियल रीमेक 'धड़क' की कहानी जाति व्यवस्था के बीच पनपती लव-स्टोरी पर आधारित है।‘सैराट’ का निर्देशन नागराज मंजुले ने किया था और निर्माण करण जौहर ने किया था।