रुस्तम का यूनिफॉर्म नीलाम करने पर ट्विंकल को सेना के अफसर की धमकी

 30 Apr 2018  527

मुंबई, (30 अप्रैल 2018)- इन दिनों एक्टर अक्षय कुमार के उस यूनिफॉर्म को लेकर खूब चर्चा हो रही है, जो उन्होंने फिल्म रुस्तम में पहना था। अक्षय ने अपने उस नेवी वाले यूनिफॉर्म को नीलामी के लिए रखा है, ताकि उससे जो पैसे आये उससे वो कुछ चैरिटी कर सके। लेकिन नीलामी को लेकर विवाद भी शुरू हो गया है, कई लोग पूछ रहे हैं कि आखिर अक्षय को नेवी के यूनिफॉर्म को नीलम करने की अनुमति किसने दी। इस बीच सेना के एक अफसर ने अक्षय और ट्विंकल दोनों को अदालत में घसीटने की धमकी तक दे डाली। इस अफसर ने तो इतना तक ट्विंकल को कह दिया की वो उनका नाक तोड़ सकते हैं। इसी बीच अब ये मामला बवाल पकड़ने लगा है। हालांकि अधिकारी के धमकी के जवाब में अक्षय की पत्नी ट्विंका ने भी बड़ी हिम्मत से जवाब दिया है। टि्वंकल ने अपने ट्विटर पर लिखा , ‘‘ किसी फिल्म में पहनी गई वर्दी को नीलाम करके उससे प्राप्त पैसों का इस्तेमाल उपकारी काम में करने का फैसला लेने वाली महिला को शारीरिक क्षति पहुंचाने की धमकी दी जाती है, क्या एक समाज के नजरिए से इस तरह की धमकी देना सही है ? मैं इसका जवाब हिंसक धमकियां देकर नहीं दूंगी बल्कि मैं कानूनी प्रक्रिया का पालन करूंगी। ’’ट्विंकल खन्ना ने भारतीय नौसेना के एक अधिकारी के संदेश पर जवाब देते हुए लिखा की वह हिंसक धमकियों से जवाब नहीं देंगी बल्कि कानून कार्रवाई करेंगी. इस अधिकारी ने ‘ रूस्तम ’ फिल्म में अक्षय कुमार द्वारा पहनी गई पोशाक को नीलाम नहीं करने की धमकी दी है।इस पूरे मामले पर बवाल तब शुरू हुआ जब अक्षय ने 2016 में आई फिल्म रुस्तम में पहनी नौसेना अधिकारी वर्दी को बेचने का ऐलान किया था। अक्षय के इस एलान का समर्थन उनकी पत्नी ट्विंकल ने किया था। ट्विंकल की इस बात को लेकर सोशल मीडिया पर खासी आलोचना भी हुई थी। इस बीच नौ सेना के अफसर लेफ्टिनेंट कर्नल संदीप अहलावत ने ट्विंकल को चेताया है कि अगर उन्होंने पोशाक को नीलाम करने की कोशिश की तो वह ट्विंकल पर मुकदमा कर देंगे। लेफिनेंट इस क़दर नाराज होते हुए उन्होंने ये तक कह दिया कि , ‘‘ अगर आप हमारे सम्मान को छूएंगी तो हम आपकी नाक तोड़ देंगे। ’’