सलमान खान के बाद अभिनेता वरुण धवन से मिलने घर छोड़कर भागी लड़की
16 Apr 2018
623
मुंबई, (16 अप्रैल 2018)- हर किसी की ख्वायिश होती है, कि वो एक बार अपने चहेते स्टार से जरूर मिले.कुछ लोगों का ये सपना पूरा भी हो जाता है, लेकिन कुछ ऐसे भी है, जो किसी न किसी वजह से वो नहीं मिल पाते है। कभी अपने चहेते स्टार की एक झलक पाने के लिए उनके फैंस ऐसा कुछ कर बैठते है, कि उनके चहेते स्टार भी मुश्किल में पड़ जाते है। हाल ही में अभिनेता सलमान खान से मिलने के लिए 15 साल की मासूम बच्ची अपने घर मध्य प्रदेश से भागकर मिलने के लिए मुंबई आई थी.अब ऐसा ही कुछ हुआ अभिनेता वरुण धवन के साथ हुआ है.वरुण धवन से मिलने के लिए 14 वर्षीय एक लड़की अपने घर सूरत से मुंबई भागकर आई है। यहाँ पर आकर वो खार में स्थित वरुण धवन के घर के बाहर इंतज़ार करते रात भर बैठी रही। वरुण धवन के घर पहुँचने के बाद लड़की सिक्योरिटी गॉर्ड से कहा की उसे वरुण धवन से मिलना है। सिक्योरिटी गॉर्ड लड़की से कहा कि वरुण घर पर नहीं है। उसके बाद लड़की घर के बाहर वरुण के आने का इंतज़ार करने लगी। सिक्योरिटी गॉर्ड से कुछ मदद मिलता न देख लड़की बीच सड़क पर शोर शराबा करने लगी। रट लगाने लगी कि उसे वरुण से मिलना है। लड़की का हंगामा देख सिक्योरिटी गॉर्ड ने इसकी सूचना पुलिस को दी.मौके पर पहुंची पुलिस लड़की को हिरासत में लिया। पुलिस के जांच में मालूम पड़ा है, कि ये लड़की सूरत के कपडा व्यापारी की बेटी है। शुक्रवार से ही घर से गायब हुई है.घर वालों ने इसकी लापता होने की शिकायत भी पुलिस थाने दर्ज कराई है।