अभिनेता सलमान खान से मिलने के लिए घर से भागी 15 वर्षीय लड़की
04 Apr 2018
761
मुंबई, (04 अप्रैल 2018)- अपने चहेते सुपरस्टार कि झलक पाने के फैंस क्या क्या नहीं करते ? कभी कभी फैंस स्टार कि एक झलक पाने के लिए कुछ ऐसा भी कर बैठते जिससे सभी के सभी हैरान हो जाते है। अब ऐसा ही एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। अभिनेता सलमान खान से मिलने के लिए उनकी एक 15 वर्षीय नाबालिक फैंस अपना घर छोड़कर भोपाल से मुंबई आ गयी है। सलमान खान कि ये फैन ने हद तब कर दिया जब वो बांद्रा के गैलेक्सी अपार्टमेंट कि बॉउंड्री वाल फांदकर सलमान के घरमें घुसने कि कोशिश की।
लड़की घर के अंदर घुस पाती उसके पहले ही सिक्योरिटी गार्ड ने लड़की को पकड़ लिया और फिर उसे बांद्रा पुलिस को सौंपा दिया गया। बता दें कि लड़की अपने घर से चुपचाप फरार हो गई थी फिलहाल उसे बालिका गृह में रखा गया है। सोमवार सुबह वह अचानक से घर से लापता हो गई थी। जिसके बाद भोपाल में पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया। मंगलवार सुबह-सुबह मुंबई की बांद्रा पुलिस को फोन आया कि छात्रा सलमान खान से मिलने उसके बैंड स्टेंड स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुस गई थी। बांद्रा पुलिस द्वारा बैरसिया पुलिस से संपर्क के बाद पुलिस और परिजन छात्रा को लेने मुंबई रवाना हो गए हैं। पुलिस के अनुसार ग्राम तरावली की रहने वाली नाबालिग 10 वीं क्लास की छात्रा है। वैसे बता दें कि ये कोई पहला मामला नहीं जब सलमान खान के घर इस तरह किसी फैन ने घुसने की कोशिश की। पिछले महीने सिक्योरिटी गार्ड्स को चकमा देकर घुसी एक फैन ने तो सलमान को अपना पति तक करार दे दिया था।