Baaghi 2 Box Office: यंग एक्टर्स में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर बने टाइगर श्रॉफ

 04 Apr 2018  576

टाइगर श्रॉफ की एक्शन फिल्म Baaghi 2 रिलीज हो चुकी है और यह फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर जमकर कलेक्शन कर रही है. जल्द ही 100 करोड़ के क्लब में भी शामिल हो जाएगी

मुंबई, (04 अप्रैल 2018)- डायरेक्टर साजिद नाडियाडवाला की एक्शन फिल्म "बागी 2" रिलीज हो चुकी है और इस फ़िल्म की दहाड़ हर कोने-कोने में सुनाई दे रही है।अपनी रिलीज के साथ ही फ़िल्म ने सफ़लता के झंडे गाड़ दिया है। ओपनिंग डे पर 25 करोड़ की कमाई के साथ फ़िल्म साल की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गयी है। इसी के साथ टाइगर श्रॉफ यंग जेनरेशन के एक्टर्स में बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन सबसे ज़्यादा कमाई करने वाले एक्टर बन गए है। इस मामले में टाइगर ने वरुण धवन, रणवीर सिंह, सिद्धार्थ मल्होत्रा, रणबीर सिंह और अर्जुन कपूर को पीछे छोड़ दिया है, तो वहीं पहले वीकेंड तक 73.10 करोड़ रुपये की कमाई के साथ बागी की गूंज देश के हर कोने में गूंजी।

 

बॉक्स ऑफिस के अब तक के हाईएस्ट फर्स्ट-डे कलेक्शन में "बागी 2" 14 वें पायदान पर है। बागी 2 में टाइगर श्रॉफ के एक्शन की तारीफ़ अक्षय कुमार और रितिक रोशन ने भी की है। अक्षय ने टाइगर की तारीफ़ करते हुए कहा, "बॉलीवुड यह गर्व से कह सकता है कि उनके पास खुद का टोनी जा है." टोनी थाई मार्शल आर्टिस्ट, एक्टर और स्टंटमैन हैं, वहीं ऋतिक ने टाइगर को बेस्ट एक्शन हीरो का टैग दे दिया है। साजिद नाडियाडवाला और फॉक्स स्टार स्टूडियो द्वारा सह-निर्मित "बागी 2" को नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत किया गया।अहमद खान द्वारा निर्देशित यह फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है।