मुख्यमंत्री ने किया ऑस्कर विजेता विकास साठ्ये को सम्मानित

 14 Feb 2018  598
मुंबई, (14 फरवरी 2018)- मुंबई के इंजिनियर विकास साठ्ये ने तकनिकी विभाग में महत्वपूर्ण माना जानेवाला ऑस्कर पुरस्कार शनिवार को प्राप्त किया। साठ्ये की इस सफलता पर उनको मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा सम्मानचिन्ह देकर मंत्रालय में गौरवान्वित किया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्य, शिक्षा मंत्री विनोद तावडे, मराठी भाषा विभाग के सचिव तथा सिडको के व्यवस्थापकीय संचालक भूषण गगराणी उपस्थित थे। कैमरा तकनीक और तकनिकी विभाग के लिए साठये समेत अन्य चार लोगों को ऑस्कर पुरस्कार मिला हैं। कॅलिफोर्निया के बेवर्ली हिल्स में सायंटिफिक एंड टेक्निकल ऑस्कर २०१८ ऑस्कर समारोह का आयोजन किया गया था। कैमरा तकनीक पुरस्कार में चार कलाकारों की टीम का चयन किया गया था। शॉटोवर के-1कैमरा सिस्टम तकनीक का फिल्म में सफल उपयोग किए जानेपर चार कलाकारों को ऑस्कर मिला हैं, उन चारों में से एक विकास साठ्ये ने यह कैमरा तकनीक विकसित की है।