शनिवार को 'पैडमैन' का धमाका, जानें दो दिन की कमाई
11 Feb 2018
483
मुंबई, (10 फरवरी 2018)- बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म पैडमैन बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन कमाई कर रही है। सैनिटरी नैपकिन जैसे मुद्दे पर बनी इस फिल्म को देखने दर्शकों की भीड़ उमड़ रही है। रिलीज के पहले दिन 10.26 करोड़ कमाने वाली इस फिल्म ने दूसरे दिन शानदार प्रदर्शन किया है। सूत्रों के अनुसार, अक्षय की फिल्म ने शनिवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर लगभग 13.68 करोड़ रुपए कमाए हैं। शुरुआती दो दिनों में फिल्म का कलेक्शन 23.94 करोड़ रु. हो चुका है।
90 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म पैडमैन लोगों को खासा पसंद आ रही है। फिल्म की दमदार कहानी और अक्षय कुमार की एनेर्जेटिक एक्टिंग की वजह से लोगों में सैनिटरी नैपकीन को लेकर जागरुगता भी देखने को मिली। बता दें कि अक्षय के अलावा फिल्म में राधिका आप्टे और
► सोनम कपूर ने अहम किरदार निभाया है।
पैडमैन की खास बात ये है, कि निर्देशक आर बाल्की ने इसकी कहानी अच्छे से पर्दे पर उतारी है। फिल्म में अक्षय कुमार, अरुणाचलम की भूमिका निभा रहे हैं, लेकिन उनके किरदार का नाम लक्ष्मी है। पैडमैन की कहानी मध्यप्रदेश की पृष्ठभूमि पर आधारित है, और इसमें दिखाया गया है कि देश में महज 12% महिलाएं ही पैड का उपयोग करती हैं और जबकि बाकि महिलाएं गंदे कपड़े, पत्ते और राख का इस्तेमाल करती हैं।