इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने सील किया शाहरुख का बंगला

 31 Jan 2018  566
► किंग खान मुश्किलों में 

मुंबई,( 31 जनवरी 2018)- मशहूर अभिनेता शाहरुख खान का अलीबाग स्थित बंगला इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने सील कर दिया है। ये कार्रवाई बेनामी संपत्ति लेनदेन निषेध अधिनियम के तहत की गई है. इस मामले में  शाहरुख को नोटिस भी भेजा गया है. ९० दिन में इस नोटिस का जवाब देना होगा.
 
शाहरुख पर आरोप है कि उन्होंने खेती वाली जमीन पर फार्म हाउस बनाया है, जो कि महाराष्ट्र में नियमों के खिलाफ है. 20 हजार वर्ग मीटर में फैले शाहरुख के इस फार्म हाउस की कीमत 14.67 करोड़ रुपए बताई जा रही है.
 
खबरों की मानें तो शाहरुख ने ये जमीन खेती के लिए खरीदी थी. जांच में सामने आया कि ये लेनदेन पीबीटी अधिनियम की धारा 2(9) के हिसाब से बेनामी लेनदेन के तहत आता है. इसमें शाहरुख की मदद के लिए "देजा वू फार्म्स" ने बेनामी खरीदार का काम किया था. अब इस मामले में शाहरुख को मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है.
 
शाहरुख का ये फार्म हाउस अक्सर ही सुर्खियों में रहता है. क्योंकि वह अक्सर पार्टीज के लिए वहां जाते रहते हैं. इसके अलावा देखा जाता है कि अपने बर्थडे पर वह अलीबाग में पार्टी जरूर रखते हैं. अब इसी फार्म हाउस की वजह से वह पचड़े मे फंसते नजर आ रहे हैं.