तीसरे दिन भी "पद्मावत" की बॉक्स ऑफिस पर धूम

 28 Jan 2018  508
मुंबई, (28 जनवरी 2018)- भारी विवाद के बाद रिलीज हुई संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' दर्शकों द्वारा काफी पसंद की जा रही है।  इसका अंदाजा आप फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से लगा सकते हैं।  फिल्म ने शुरुआती तीन दिनों में ही  83 करोड़ रु. का आकंड़ा पार कर लिया है। फिल्म का ग्रोस कलेक्शन 106.25 करोड़ रहा है। कही जगह रिलीज़ ना हो पाने के और कही जगह प्रदर्शित होने के बावजूद प्रदर्शन में दिक्कतें आने के बाद भी  'पद्मावत' की कलेक्शन की रफ़्तार थमने का नाम ही नहीं ले रही है।  फिल्म की स्टोरी और किरदार दोनों को काफी सराहा जा रहा है। इसी का नतीजा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर धूम मचता दिख रहा है 'पद्मावत'।