'पद्मावत' ने दो दिन में कमाए ५६ करोड़
27 Jan 2018
549
मुंबई, (२७ जनवरी २०१८ )- विरोध के कारण चार राज्यों में फिल्म प्रदर्शित नहीं हो पाने के बावजूद भी 'पद्मावत' ने दो दिन में बेहतरीन कमाई की है। फिल्म ने पेड प्रिव्यू के जरिये 5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। 25 जनवरी को फिल्म प्रदर्शित हुई थी, और दुसरे ही दिन फिल्म ने 56 करोड़ का कलेक्शन किया।
बता दे कि पहले दिन का कलेक्शन 19 करोड़ रुपये ही रहा। मात्र दूसरे दिन गणतंत्र दिवस की छुट्टी का लाभ फिल्म को मिला। इस दिन फिल्म ने 32 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस तरह से अब तक यह फिल्म ने महज दो दिनो मे 56 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
फ़िलहाल संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' को लेकर हुए विवाद को देखते फिल्म को खामियाजा कम, भारी लाभ ही होते हुए दिख रहा है। आने वाले समय में फिल्म अच्छा करेगी ये शुरूआती दौर में ही स्पष्ट हो चूका है। ‘पद्मावत’ दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। फिल्म में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर के काम को काफी सराहा जा रहा है।