मुंबई, (14 जनवरी 2018)- बिग बास 11 में आखिरी मुकाबला शिल्पा शिंदे और हिना खान के बीच हुआ। जिसमें शिल्पा शिंदे ने बिग बास-11 जीत लिया हैं। गौरतलब है कि पहले पुनीश घर से बाहर और उनके बाद विकास गुप्ता भी जनता की कम वोटों की वजह से घर से बाहर हो गए। इस तरह मुकाबला हिना खान और घर की मां शिल्पा शिंदे के बीच ही रह गया था। हालांकि शिल्पा शिंदे शुरू से ही वोटिंग में आगे चल रही थीं। जिसके चलते उन्होंने बिग बॉस का सीजन-11 जीत लिया है। बता दें कि शिल्पा शिंदे ने शुरुआत से ही बढ़त बन रखी थी, और वे पिछले कुछ दिनों से ट्विटर और अन्य सोशल वेबसाइट्स पर भी ट्रेंड कर रही थीं।
'भाभी जी घर पर हैं' में अंगूरी भाभी के किरदार से मशहूर हुई और बाद में उसी धारावाहिक से निकले जाने से हुए विवाद के वजहसे चर्चा में रही शिल्पा शिंदे बिग बास जित कर फिर एक बार सुर्खियोमे आई है।