काइली जेनर ने 32 लाख रुपए में खरीदा पपी
08 Nov 2015
1840
रियलिटी टीवी स्टार काइली जेनर ने 50 हजार डॉलर (करीब 32 लाख रुपए) का एक पपी खरीदा है। जेनर ने अपने परिवार के इस नए सदस्य के बारे में सोशल मीडिया पर बताया है।
उन्होंने अपने अन्य डॉगीज के साथ भी वीडियो शेयर किए हैं। उनके नाम नाॅर्मन, बैम्बी और सोफिया हैं, जबकि जेनर ने अपने नए डॉगी का नाम रॉली रखा है।
काइली का यह सबसे महंगा पेट है। वे अपने बॉयफ्रेंड त्यगा के साथ पेट्स की कंपनी को एंजॉय करती हैं।