जब चैन ने किक बॉक्सिंग चैम्पियन को दे डाली चुनौती

 08 Nov 2015  1845
एंटरटेनमेंट डेस्क. एक्टर जैकी चैन वास्तविक जिंदगी में भी उतने ही कूल हैं, जितने वे फिल्मों में नजर आते हैं। लेकिन एक बार उनका पारा इस कदर चढ़ा कि उन्होंने फिल्म के सेट को ही फाइटिंग रिंग बना दिया। घटना 1984 की है। अपनी फाइटिंग स्किल्स के लिए मशहूर चैन ‘व्हील्स ऑन द मील्स’ की शूटिंग कर रहे थे। उन्हें फिल्म में किक बॉक्सिंग वर्ल्ड चैम्पियन बेनी अरक्विड्स से दो-दो हाथ करते दिखाया गया है। इस सीन को फिल्माते समय बेनी की कुछ किक्स चैन को सही में लग गईं। चैन ने इन्हें सहन कर लिया। मगर जब बेनी ने उन्हें एक जोरदार किक जड़ी तो वे भड़क गए। जवाब में उन्होंने भी मार्शल आर्ट्स का अपना हुनर दिखा दिया। चैन का गुस्सा यहीं ठंडा नहीं हुआ। उन्होंने किक बॉक्सर को एक रियल मुकाबला लड़ने का चैलेंज दे डाला। चैन के इस रुख पर बेनी भी आगबगूला हो गए और उन्होंने चैलेंज स्वीकार लिया। यह सब देख फिल्म के क्रू मैम्बर्स ने तो मुकाबले में हार-जीत की शर्तें भी लगा लीं। हालांकि, बाद में दोनों सामान्य हो गए और उनके बीच असल मुकाबला नहीं हुआ।