दिलवाले
08 Nov 2015
1873
Releasing Date: December 18, 2015
Genre: एक्शन कॉमेडी
Director: रोहित शेट्टी
Want to Watch

83%
Plot : साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ की सुपरसक्सेस के बाद डायरेक्टर रोहित शेट्टी और एक्टर शाहरुख खान एक बार फिर साथ काम करेंगे।
अपकमिंग एक्शन कॉमेडी फिल्म ‘दिलवाले’ में दोनों फिर साथ होंगे। फिल्म में शाहरुख के अपोजिट काजोल होंगी। जो इस फिल्म के जरिए 5 साल बाद बड़े परदे पर कमबैक करेंगी। इस फिल्म के जरिए एक बार फिर ‘दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे’ का मैजिक क्रिएट हो सकता है। फिल्म में वरुण धवन और कृति सेनन भी अहम रोल में दिखेंगे।
फिल्म की कहानी वीर (शाहरुख) नामक शख्स की है जो जेनिफर (काजोल) से प्यार में धोखा खाने के बाद लड़कियों के खिलाफ हो जाता है और फिर अपने छोटे भाई (वरुण धवन) को उसकी प्रेमिका (कृति सेनन) से मिलने से रोकता है।
फिल्म की शूटिंग बुल्गारिया और हैदराबाद की लोकेशन्स में की गई है। फिल्म में प्रीतम चक्रबर्ती का म्यूजिक है। 18 दिसंबर को रिलीज हो रही इस फिल्म को शाहरुख की पत्नी गौरी खान और डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने मिलकर प्रोड्यूस किया है।