तमाशा

 08 Nov 2015  1123
Releasing Date: November 27, 2015
Genre: रोमांटिक ड्रामा
Director: इम्तियाज अली
Want to Watch55%
Plot : डायरेक्टर इम्तियाज अली की अपकमिंग फिल्म ‘तमाशा’ एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है।

फिल्म में रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण लीड रोल में होंगे। इम्तियाज की पिछली फिल्म ‘हाइवे’ की तरह ‘तमाशा’ भी एक रोड मूवी होगी, जिसकी शूटिंग कोर्सिका (फ्रांस), शिमला, दिल्ली और मुंबई में हुई है।
 
रणबीर इस फिल्म में देव साहनी के किरदार में होंगे, जबकि दीपिका उनकी इंसप्रेशन तारा माहेश्वरी बनेंगी। रणबीर-दीपिका के अलावा जावेद शेख, निखिल भगत और फराज सपोर्टिंग रोल्स में नजर आएंगे।
फिल्म का म्यूजिक ए.आर.रहमान ने दिया है। इसके प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला हैं। ‘तमाशा’ 27 नवंबर को रिलीज होगी।