जिसमें सलमान खान एक बार फिर डबल रोल में नजर आएंगे। जहां एक रोल राजकुमार ‘प्रेम’ का होगा, वहीं दूसरा किरदार फाइटर ‘विजय’ का होगा। फिल्म में पहली बार सलमान के साथ सोनम कपूर का रोमांस देखने को मिलेगा।
मूवी में नील नितिन मुकेश, स्वरा भास्कर, अरमान मलिक और अनुपम खेर भी सपोर्टिंग रोल्स में दिखाई देंगे। सलमान के करीब दोस्त हिमेश रेशमिया ने फिल्म का म्यूजिक दिया है।
180 करोड़ में बनी फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ राजश्री प्रोड्क्शन के बैनर तले बनी है। फिल्म दिवाली के मौके पर 13 नवबंर को रिलीज होगी।