Movie Review: शानदार एक्टिंग और दमदार कहानी है 'तितली’ की जान

 08 Nov 2015  1170
Plot: डायरेक्टर कनु बहल की फिल्म 'तितली' एक डार्क ड्रामा फिल्म है।
एंटरटेनमेंट डेस्क. इस मूवी में रणवीर शौरी के साथ न्यू कमर शंशाक अरोड़ा और शिवानी रघुवंशी लीड रोल में हैं। आमतौर पर फेस्टिवल सीजन में बिग बजट, मल्टीस्टारर और कर्मशियल ड्रामा फिल्में ही रिलीज होती हैं। ऐसे में फिल्म ‘तितली’ एक नया चेंज लेकर आई है। ये एक डार्क रियलास्टिक फिल्म है। जिसे देखकर आप हैरान हो जाएंगे।
 
कहानी
‘तितली’ की कहानी दिल्ली में बसे एक परिवार की है। जिसका सबसे छोटा मेंबर तितली (शंशाक अरोड़ा) खून खराबे वाले फैमिली बिजनेस को छोड़कर अपना नया बिजनेस शुरू करना चाहता है। उसके इस फितूर को खत्म करने के लिए तितली के भाई जबरदस्ती उसकी शादी करवा देते हैं। शादी के बाद तितली को पता चलता है कि उसकी नई पत्नी (शिवानी) के कुछ और ही सपने हैं। ये दोनों अपने सपनो को पूरा करने के लिए एक प्लान बनाते हैं, जिसका मकसद परिवार के घुटनभरे माहौल से बाहर निकलना है।
 
एक्टिंग
अगर बात करे एक्टिंग की तो फिल्म के सपोर्टिंग एक्टर्स रणवीर शौरी, अमित सयाल (फिल्म में होमोसेक्सुअल बने हैं) और शिवानी रघुवंशी ने शानदार परफॉर्मेंस दी है। फिल्म के लीड हीरो शंशाक ने भी बेहतरीन काम किया है। कई जगह उनकी परफॉर्मेंस आपको 90 के दशक के शाहरुख खान की याद दिला देगी। उन्होंने बिल्कुल नेचुरल एक्टिंग की है।
 
डायरेक्शन
डायरेक्टर कनु बहल ने दिबाकर बनर्जी के साथ बतौर अस्सिटेंट डायरेक्टर काम शुरू किया था। इस फिल्म में भी दिबाकर की छाप साफ दिखाई देती है। फिल्म में कई ऐसे सीन्स है जिन्हें देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। कनु का डायरेक्शन वाकई जबरदस्त है।
 
फिल्म के बारे में सबसे हैरानी की बात ये है कि इस फिल्म में ढेर सारी हिंदी गालियां हैं, जो सेंसर की कैंची से बच गई। अब ये फिल्ममेकर की खुशकिस्मती है या फिर नई कमेटी की दरियादिली ये तो वहीं बता सकते हैं।
 
कुल मिलाकर ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक नई ताजगी लेकर आई है। अगर आपको अनुराग कश्यप की डार्क फिल्में पसंद हैं, तो ये फिल्म मिस मत कीजिएगा। क्योंकि इस फिल्म में भी अनुराग की फिल्मों की तरह सोसाइटी के अनछुए पहलू देखने को मिलेंगे, जिसमें दमदार एक्टिंग का तड़का भी होगा।