कीथ-रोशेल ने पूल में बिताया टाइम, घर में 1st Wild Card Entry भी हुई

 08 Nov 2015  1128
मुंबई. 'बिग बॉस' के घर से बेघर होने के लिए इस सप्ताह अमन वर्मा, सुयश राय, दिगंगना सूर्यवंशी, मंदाना करीमी, रिमी सेन और युविका चौधरी नॉमिनेटेड हैं। नॉमिनेशन प्रोसेस इस सीजन में पहली बार पिछले सीजंस की तरह की गई। हर कंटेस्टेंट को अपने तीन को-कंटेस्टेंट्स (कप्तान प्रिंस नरूला और पहले से नॉमिनेटेड सुयश राय को छोड़कर) को नॉमिनेटेड करते हुए उनकी फोटो फाड़कर आग के हवाले करनी थी।
 

घर में हुई नए सदस्य की एंट्री

 
'बिग बॉस' के घर में पहली वाइल्ड कार्ड एंट्री हो गई है। 'कुबूल है' फेम टीवी एक्टर ऋषभ सिन्हा घर के नए सदस्य बन गए हैं। एंटर होते ही उन्होंने अपना गेम शुरू कर दिया है। जब अन्य कंटेस्टेंट्स ने उनसे पूछा कि वे लिविंग के लिए क्या करते हैं तो उन्होंने जवाब दिया, 'मैं कमाल करता हूं।" ऋषभ ने पहले ही दिन अपने पसंदीदा और नापसंद कंटेस्टेंट्स के नाम भी बता दिए हैं। उनके अनुसार, वे किश्वर को बिल्कुल पसंद नहीं करते हैं, जबकि मंदाना उनकी फेवरेट हैं। पहले दिन से ही उनकी और मंदाना की खास बॉन्डिंग देखने को मिली।
 

पूल में क्वालिटी टाइम स्पेंड करते दिखे कीथ-रोशेल

 
सोमवार को बिग बॉस के लव बर्ड्स कीथ सेकुएरा और रोशेल मारिया राव को पूल में क्वालिटी टाइम स्पेंड करते देखा गया। वे काफी देर तक पूल में एक दूसरे के साथ वक्त बिताते रहे। हालांकि, इस दौरान वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट ऋषभ सिन्हा ने उनपर तंज कसा। उन्होंने कमेंट पास करते हुए कहा, "आप इसी तरह दर्शन देते रहो, मैं पूल साफ करता रहूंगा।" बाद में जब किश्वर ने रोशेल को ऋषभ के कमेंट का मतलब बताया तो उन्होंने उन्हें (ऋषभ को) साफ चेतावनी दे दी कि वे चीप हरकतें न करें। इतना ही नहीं, रोशेल के ब्वॉयफ्रेंड कीथ ने भी उनका साथ दिया और ऋषभ को चेताया कि महिलाओं के साथ तमीज से पेश आएं।