छोटे बेटे के साथ बाथरूम में नहाना पसंद करते हैं शाहरुख खान

 08 Nov 2015  1225
मुंबई के होटल ताज लैंड्स एंड में शाहरुख खान ने मीडिया के साथ अपना 50वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। उन्होंने रिपोर्टर्स के साथ केक काटा और उनके सवालों का जवाब दिया। जब एक रिपोर्टर ने एसआरके से पूछा कि इतने बिजी शेड्यूल के चलते ऐसा कौन-सा काम है जिसे कर उन्हें खुशी और शांति मिलती है? इसके जवाब में एसआरके ने बताया कि उन्हें अपने छोटे बेटे अबराम के साथ बाथरूम में नहाना पसंद है। ऐसा इसलिए क्योंकि जब आदमी नहाता है तो कपड़े वैसे नहीं पहनता जैसे वो नॉर्मली पहनता है!
 
सादगी से मनाया 50वां बर्थडे
शाहरुख ने बताया कि उन्होंने अपना 50वां जन्मदिन सादगी के साथ सेलिब्रेट किया। उन्होंने फैमिली के साथ रात को केक काटा। शाहरुख ने यह भी कहा कि उन्हें इस बार बच्चों से कोई भी गिफ्ट नहीं मिला है।
 
बच्चे एक्टर नहीं बने तब भी उनसे प्यार करूंगा
बेटे आर्यन और बेटी सुहाना की बॉलीवुड एंट्री पर शाहरुख ने कहा, बच्चे पहले बड़े हो जाए, पढ़ाई पूरी कर लें, तब वे खुद डिसाइड करेंगे कि उन्हें क्या करना है। मैंने उन्हें कभी भी किसी चीज के लिए नहीं रोका। वे जो करना चाहते हैं कर सकते हैं। अगर वे एक्टर नहीं बनेंगे तब भी मैं उनसे उतना ही प्यार करूंगा जितना अभी करता हूं।