भज्जी-गीता के बाद युवराज की बारी, फरवरी में कर सकते हैं एक्ट्रेस हेजल से शादी
08 Nov 2015
515
एंटरटेनमेंट डेस्क. हरभजन सिंह और गीता बसरा के बाद बॉलीवुड और क्रिकेट फील्ड की एक और जोड़ी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली है। खबरों की माने तो टीम इंडिया के मोस्ट एलीजिबल बैचलर युवराज सिंह और उनकी गर्लफ्रेंड हेजल कीच अगले साल शादी करने वाले हैं। युवराज हेजल को काफी दिनों से डेट कर रहे हैं।
'आ आंटे अमलापुरम' जैसे हिट आइटम नंबर से मशहूर हुई हेजल सलमान खान और करीना कपूर की फिल्म 'बॉडीगार्ड' में भी नजर आई थीं।
भज्जी-गीता के रिसेप्शन में दिखे साथ
हाल ही में युवराज और हेजल को हरभजन सिंह के रिसेप्शन समारोह में भी एक साथ देखा गया था। वैसे कुछ दिनों पहले इन दोनों को लंदन एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था जहां ये छुट्टियां मनाने गए थे। हालांकि हेजल और युवी में से किसी ने भी अपने रिश्ते के बारे में अब तक कुछ कहा नहीं है।
सूत्रों के अनुसार युवराज और हेजल अगले साल की शुरूआत में फरवरी महीने में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। इनकी शादी फतेहगढ़ के हंसालीवाला गुरूद्वारे में पूरे रीती रिवाज के साथ होगी। जिसके बाद युवराज अपने करीबियों को चंडीगढ़ में एक पार्टी देंगे। वहीं चंडीगढ़ के बाद कुछ दोस्तों और रिश्तेदारों के लिए एक रिसेप्शन दिल्ली में भी रखा जाएगा।