सनी देओल के साथ काम करने को लेकर नर्वस है: सोहा अली खान

 26 Sep 2015  2047
मुंबई।
बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री और शर्मिला टैगोर की पुत्री सोहा अली खान सनी देओल के साथ काम करने को लेकर नर्वस है। सोहा अली खान फिल्म घायल के सीक्वल घायल वंस अगेन में सनी देओल के साथ काम कर रही हैं। सोहा का कहना है कि सनी के साथ काम करते वक्त वह घबराई हुई थी। सोहा पहली बार सनी देओल के साथ बड़े पर्दे पर दिखेंगी।
सोहा ने कहा सनी देओल के साथ काम करना अछुअत था। वह स्वभाव के बेहद शर्मिले इंसान हैं जिसकी चलते उनसे बात करने को लेकर में काफी घबराई हुई थी। सोहा ने कहा सनी इस फिल्म को लेकर काफी भावुक हैं।
 
इस फिल्म में अभिनय करने के साथ साथ वह इस फिल्म के निर्देशक और निर्माता भी हैं। ऐसा करना एक मुश्किल काम हैं पर उन्होंने यह किया है। सोहा ने कहा मैं फिल्म में सनी की मनोचिकित्सक का किरदार निभा रही हूं।
 
फिल्म में मेरे और सनी के बीच कई भावुक दृश्य की आवश्यकता थी, जिसको लेकर में काफी घबराई हुई थी। यह फिल्म 13 नवंबर को प्रदर्शित होगी ।