कैटरीना ने जमकर की अपने ब्वॉयफ्रेंड के पिता की तारिफ!

 26 Sep 2015  1482
मुंबई।
अभिनेता रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ का रिलेशनशिप हमेशा सुर्खियों में रहता है। खैर, खबर ये है कि कैटरीना कैफ ने अपने ब्यॉयफ्रेंड के पिता यानि ऋषि कपूर की जमकर तारीफ की है और उन्हें महान अभिनेता बताया है। कैटरीना ने कहा, 'मैंने 'नमस्ते लंदन' में ऋषिजी के साथ काम किया है और वो मेरा काफी ख्याल रखते थे। मेरे ख्याल से वह एक अद्भुत, दिलचस्प व्यक्ति हैं। वह एक महान अभिनेता हैं।
 
मैं जब भी उन्हें देखती हूं, मुझे खुशी होती है। 'कैटरीना, कपूर फैमिली के साथ समय बिताते भी नजर आई हैं।
 
हालांकि इस बारे में उन्होंने कहा, 'हमने एक साथ ज्यादा समय नहीं बिताया है, क्योंकि हम सभी अपने काम में व्यस्त हैं। सभी के लिए मेरे मन में बहुत सारा प्यार और सम्मान है।' वहीं शादी के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा, 'अभी शादी करने का कोई प्लान नहीं है।
 
मुझे समझ नहीं आता कि लोगों को क्यों जल्दी है। जब सही समय आएगा,शादी हो जाएगी। कैटरीना ने कहा कि क्यों प्रोफेशनल लाइफ की तुलना में उनकी पर्सनल लाइफ खबरों में ज्यादा होती है।
 
कैटरीना इन दिनों अपनी फिल्म 'फैंटम' को लेकर चर्चा में हैं। 28 अगस्त को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में सैफ अली खान लीड रोल में हैं।