'सम्राट अशोक' को बॉ़डी टिप्स दे रहे हैं सलमान

 26 Sep 2015  1217
मुंबई
टीवी सीरियल 'अशोक' में मुख्य भूमिका निभा रहे 'सिद्धार्थ निगम' के बॉडी एब्स को काफी सराहा जाता रहा है। उनकी इस बॉडी को बनाने में सलमान की अहम भूमिका है, जो इन दिनों उनके मेंटॉर बने हैं।15 साल के सिद्धार्थ निगम करजत में अपने सीरियल 'अशोका' की शूटिंग कर रहे हैं। सिद्धार्थ जिमनास्ट हैं और उनका फिटनेस प्रेम सलमान को काफी पसंद आया उन्होंने तुरंत सिद्धार्थ को अपने जिम में इन्वाइट किया।
 
खबर है कि सलमान वहां सिद्धार्थ को ही वर्कआउट के टिप्स नहीं देते ब्लकि नील नितिन मुकेश और अरमान कोहली को भी इसमें शामिल हैं।
 
पिछले दिनों अभिनेता और प्रोड्यूसर अरबाज़ खान ने कहा था कि भारत में जिम कल्चर की शुरुआत सलमान खान ने ही की है। सभी जानते हैं कि सलमान को जिम से कितना प्यार है। उनके लिए अच्छा टाइम बिताना यानी जिम जाना। यही वजह है कि लंबे शूटिंग शेड्यूल्स में वे अपना जिम साथ लेकर चलते हैं। काफी समय से वे करजत में अपनी आने वाली फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' की शूटिंग कर रहे हैं।
 
सलमान जिन्हें वे पसंद करते हैं,उन्हें अपने साथ वर्कआउट करने के लिए बुलाते हैं। उनका फंडा है कि यदि जिम में समय बर्बाद करने के बजाय सिर्फ मेहनत करने आना है तो आप मेरे साथ वर्कआउट कर सकते हैं। सिद्धार्थ निगम ने सोशल साइड इंस्टा पर अपनी और सलमान की फोटो शेयर की जिसमें उन्होंने सलमान और अपने को-स्टार की तारिफ की। बता दें सिद्धार्थ अमिर खान की धूम-3 में भी काम कर चुके हैं