कोई लिंक-अप नहीं है मेरा कगंना रनौत से: ऋतिक रौशन

 26 Sep 2015  1102
मुंबई।
बॉलीवुड के माचोमैन ऋतिक रौशन ने खुद को अभी सिंगलबताया है। ऋतिक रोशन और सोनम कपूर ने कल अपना नया सॉन्ग धीरे-धीरे लॉन्च किया। ऋतिक रोशन ने बताया कि उन्हें सोनम के साथ काम करना बेहद पसंद है। ऋतिक ने सोनम के साथ फिल्म करने की इच्छा भी जाहिर की। ऋतिक रौशन ने कहा, मैंने दूसरी बार सोनम के साथ काम किया। हम एक-दूसरे की कंपनी एन्जॉय करते हैं।
 
वे हमेशा अपने चेहरे पर स्माइल कैरी करती हैं, यही वजह है कि उनके साथ काम करना मुझे पसंद है। मुझे लगता है कि हमें साथ में एक फिल्म करनी चाहिए।
 
उन्होंने कहा इस समय, मेरे जीवन में कोई भी नहीं है जिसे मैं यह गीत डेडिकेट कर सकूं। हम सभी यह सॉन्ग भूषण कुमार के पिता गुलशन कुमार को समर्पित कर रहे हैं।
 
फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के साथ अपने संबंधों को लेकर चर्चा के बीच फिल्म ऋतिक रोशन ने कहा है कि वह अभी भी अकेले हैं.। उन्होंने कहा, ओह माय गॉड... मैं इस बारे में क्या कह सकता हूं?