करीना कपूर को ऑफर हुई थी किरण बेदी की बायोपिक
26 Sep 2015
1144
मुंबई।
बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री करीना कपूर का कहना है कि उन्हें आइपीएस ऑफिसर किरण बेदी के जीवन पर बनने वाली फिल्म के लिए ऑफर मिला था ।
करीना कपूर इन दिनों काफी सोंच समझकर फिल्मों का चुनाव कर रही है । हाल ही में करीना ने राजकुमार गुप्ता की सेक्शन 84 को ठुकरा दिया था ।
इसके अलावा करीना कपूर ने कई अन्य प्रोजेक्ट भी हाल ही में ठुकराए हैं। इनमें से एक बायोपिक भी रही जो उनके लिए नया जॉनर होती।
करीना का कहना है कि इस उम्र में वह कोई बायोपिक नहीं करना चाहतीं। करीना कपूर ने कहा कि मुझे कई बायोपिक ऑफर हुई हैं। इनमें से एक आईपीएस ऑफिसर की जिंदगी पर आधारित थी।
कोई चाहता था कि मैं किरण बेदी पर फिल्म करूं। वो मुझे ऑफर हुई थी। उन्होंने कहा कि बाद में वह ऐसी फिल्में संभवत करें।
उन्होंने कहा कि मैं खुद को बायोपिक करते हुए नहीं देखती हूं। पता नहीं क्यों? यदि कभी मैंने की भी तो द ब्रिजेंस ऑफ मैडिसन काऊंटी जैसी फिल्म। जब मैं उस उम्र की होउंगी तब ऐसी फिल्म करना चाहूंगी।