सलमान आज करेंगे फिल्मसिटी में बिग बॉस-9 का प्रोमो शूट

 26 Sep 2015  1150
मुंबई।
बिग बॉस फैन्स के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है जबसे उन्हें इस बात का पता चला है कि सुपरस्टार सलमान खान इस साल भी 'बिग बॉस' को होस्ट करने जा रहे हैं। जल्द ही सलमान के फैन्स को  इस शो का प्रोमो देखने को मिलेगा और खास बात इस बार भी सलमान खान प्रोमो में जरा हट के नजर आएंगे। इस शो को लेकर सलमान खान आज(4 सितंबर) 'बिग बॉस 9' का प्रोमो शूट करने वाले हैं।
यह प्रोमो मुंबई के फिल्मसिटी में शूट किया जाएगा। बिग बॉस के इस सीजन के साथ ही अब सलमान लगातार छठी बार 'बिग बॉस' होस्ट करते हुए नजर आएंगे।
 
इसके अलावा यह भी खबर है कि 'बिग बॉस' के प्रोमो एक हफ्ते के भीतर शुरू हो जाएंगे और टीवी शो 'झलक दिखला जा के खत्म होने के बाद ठीक बाद 'बिग बॉस 9' 11 अक्टूबर से शुरू हो जाएगा। इस शो को लेकर ये भी चर्चा है कि शो के टाइमिंग इस बार रात 9 बजे की जगह रात 10:30 बजे होने वाली है।
 
खबर ये भी है कि शो में अगर कॉन्ट्रोवर्शियल कॉन्टेंट ज्यादा होगा तो उसके लिए रात10:30 बजे का वक्त भी तय किया जा सकता है। कुछ दिन पहले ही बिग-बॉस के कंटेस्टेंट की लिस्ट लीक हो गई थी।