रणबीर-कैटरीना के साथ 63 बर्थडे सेलीब्रेट करेंगे ऋषि कपूर
26 Sep 2015
1119
मुंबई।
एक्टर ऋषि कपूर आज पत्नी नीतू कपूर और बेटे रणबीर कपूर के साथ अपना 63 बर्थडे मना रहे है। लेकिन, इस बर्थडे सेलीब्रेशन में कटरीना भी ख़ास मेहमान बनकर शामिलहो सकती हैं। सूत्रों से खबर है कि फैमिली टूर पर निकली कपूर फैमिली इस समय लंदन में है। जहां रणबीर-कटरीना के साथ इस फैमिली सेलीब्रेशन का हिस्सा बने हैं।
ऋषि कपूर ने बेटे रणबीर और वाइफ नीतू के साथ अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है और रणबीर को बर्थडे से पहले ख़ास उनके आने के लिए थैक्यू भी कहा है।
ऋशि कपूर ने ये भी साफ कर दी कि रणबीर की फिल्म 'ए दिल है मुश्किल' की शूटिंग 9 सितम्बर से शुरु होगी। जहां उससे पहले का रणबीर का सारा वक्त उनकी फैमिली और कटरीना के लिए होगा।