राष्ट्रपति कोविंद मेलबर्न पहुंचे, छात्रों को करेंगे संबोधित
23 Nov 2018
536
राष्ट्रपति सिडनी मायर एशिया सेंटर भी जाएंगे जहां वे छात्र-छात्राओं को संबोधित करेंगे. खबरों की माने तो राष्ट्रपति कोविंद मेलबर्न में होने वाले क्रिकेट मैच देखने पहुंच सकते हैं। आपको बता दें, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद चार दिवसीय ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं. उन्होंने इस दौरान प्रधानमंत्री स्कॉट जॉन मॉरिसन से सिडनी में मुलाकात की. साथ ही उन्हें वहां की मिलिट्री की तरफ से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 21 नवंबर से चार दिवसीय ऑस्ट्रेलिया यात्रा पर हैं. यह किसी भी भारतीय राष्ट्रपति की पहली राजकीय यात्रा होगी. राष्ट्रपति कोविंद को आस्ट्रेलिया के गर्वनर जनरल पीटर कॉस्ग्रोव द्वारा एडमिरल्टी हाउस में आधिकारिक सैन्य सम्मान से भी नवाजा गया। राष्ट्रपति अपने ऑस्ट्रेलिया के चार दिवसीय यात्रा के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया के गवर्नर जनरल पीटर कॉस्ग्रोव,काउंसिलर एंड्रयू विल्सन और ऑस्ट्रेलियाई फिनासिक समीक्षा, माइकल स्टचबरी के संपादक-इन-चीफ सहित कई विशेष अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। आपको बता दें राष्ट्रपति कोविंद एक कम्युनिटी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद महात्मा गांधी की मूर्ति का अनावरण करने पहुंचे जहां उनके साथ उनकी पत्नी सविता कोविंद ने भी महात्मा गांधी की मूर्ति का अनावरण किया. इस दौरान उनके साथ ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री मॉरिसन भी मौजूद रहें। शुक्रवार को विक्टोरिया प्रांत की गवर्नर लिंडा देसाउ से मिलेंगे. वह राष्ट्रपति के सम्मान में दोपहर का भोज देंगी। राष्ट्रपति के साथ केंद्रीय राज्य मंत्री अनंत कुमार हेगड़े, सांसद कामाख्या प्रसाद तासा और हीना विजय कुमार गावित तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।