कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुरुदास कामत का हार्ट अटैक से निधन
22 Aug 2018
572
मुंबई, (22 अगस्त 2018)- पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुरुदास कामत का बुधवार को निधन हो गया. दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें नई दिल्ली के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था. जहां उनका निधन हो गया. वह 63 साल के थे.
नई दिल्ली स्थित आवास में सुबह चाय पीने के दौरान कामत ने अचानक सीने में तेज दर्द होने की शिकायत की. उन्होंने अपने ड्राइवर को आवाज लगाई जो फौरन उन्हें चाणक्यपुरी स्थित प्राइमस अस्पताल ले गया. कहा जा रहा है कि वहां उन्होंने कुछ ही मिनटों के भीतर दम तोड़ दिया.
► मुंबई से पांच बार रहे सांसद
मुंबई उत्तर-पूर्व लोकसभा क्षेत्र से पांच बार सांसद रह चुके कामत 2009 में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री पद भी संभाला था।