अटल जी की अंतिम यात्रा में शववाहन के पीछे पैदल चल रहे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

 17 Aug 2018  454

पीएम मोदी वाजपेयी की अंतिम यात्रा में पैदल ही चल रहे हैं। इस यात्रा में अमित शाह भी मोदी के साथ पैदल ही चले रहे हैं। बता दें कि, वाजपेयी का अंतिम संस्कार स्मृति स्थल में किया जाएगा। आप देख सकते हैं कि कैसे पार्टी कार्यकर्ता ,नेता, विपक्ष सब उनकी इस अंतिम यात्रा में शामिल हो रहे हैं। इतना ही नहीं उनके अंतिम दर्शन को विदेशों से कई मंत्री पहुंचे। श्रीलंका के कार्यवाहक विदेश मंत्री वाजपेयी को अंतिम श्रद्धांजलि देने भाजपा मुख्यालय पहुंचे। भुटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक वाजपेयी को अंतिम श्रद्धांजलि देने पहुंचे। पूर्व पीएम को अंतिम श्रद्धांजलि देने पहुंचे बांग्लादेश और नेपाल के विदेश मंत्री। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने पूर्व पीएम वाजपेयी को अंतिम श्रद्धांजलि दी। बीजेपी मुख्यालय में सबसे पहले बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने श्रद्धांजलि दी। उसके बाद पीएम मोदी ने पूर्व पीएम वाजपेयी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस मौके पर यूपी के राज्यपाल राम नाईक भी उपस्थित रहे। उन्होंने भी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित किया। आंध्र प्रदेश की सीएम चंद्रबाबु नायडू ने अटल बिहारी वाजपेयी को अंतिम श्रद्धांजलि दी। जावेद अख्तर और शबाना आजमी ने वाजपेयी को अंतिम श्रद्धांजलि दी।