येदियुरप्पा ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, बीजेपी की सरकार गिरी, जेडीएस का रास्ता साफ।

 19 May 2018  652

बेंगलुरु, (19 मई 2018)- कर्नाटक में पिछले कई दिनों से चला आ रहा सियासी ड्रामा आखिरकार समाप्त हो गया है। मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने आज सदन की कार्रवाई शुरू होते ही एक लंबा और भावुक भाषण दिया और इसके बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि जनता ने अगर भाजपा को 113 सीटें दी होती तो तस्वीर कुछ और होती।

इससे पहले मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने सभी विधायकों को व्हिप जारी करते हुए व्हिप पर हस्ताक्षर किए थे। येदियुरप्पा और श्रीरामुलु ने विधायकी के लिए अपने सांसद पद से इस्तीफा भी दे दिया था। वहीं अपने विधायकों के गायब होने को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा था कि उसके दोनों विधायक भाजपा की कैद में हैं।