बीजेपी ने बनाई कर्नाटक में सरकार, येदियुरप्पा ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

 17 May 2018  542

बैंगलूरू, (17 मई 2018)-  कर्नाटक में भाजपा विधायक दल के नेता बीएस येदियुरप्पा ने गुरुवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. सरकार बनाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में रातभर चली  कानूनी लड़ाई के बाद येदियुरप्पा तीसरी  बार राज्य के मुख्यमंत्री बने. विरोधकोंने  सुप्रीम कोर्ट में लगाई गुहार के बाद  सुप्रीम कोर्ट ने सरकार बनाने पर रोक लगाने से इंकार करतेहि, तुरंत शपथग्रहण समारोह लिया गया और कुछ घंटों में ही 
लिंगायत समुदाय से आने वाले ७५ वर्षीय येदियुरप्पा को राज्यपाल वजुभाई वाला ने राजभवन में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. 

► फ्लोअर पे कैसे करेंगे साबित बहुमत 

तमाम उठापटक के बाद आखिरकार  येदियुरप्पा ने तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. लेकिन बीजेपी बहुमत के लिए जादुई आंकड़े 112 को नहीं छू पाई है. 104 सीटों के साथ बीजेपी राज्य की नंबर वन पार्टी बनी है. अब येदियुरप्पा सरकार को 15 दिनों के अंदर बहुमत साबित करना होगा. लेकिन बड़ा सवाल ये है कि येदियुरप्पा बहुमत के लिए 8 सीटें कहां से लाएंगे.