चंद्रपुर जिले के ४ आदिवासी छात्रों ने माउंट एवरेस्ट फतह की

 16 May 2018  770

अर्थमंत्री सुधीर मुनगंटीवार और आदिवासी विकास मंत्री विष्णू सवरा ने किया अभिनंदन !

मुंबई, (16 मई 2018)- मिशन शौर्य इस साहसी उपक्रम के अंतर्गत अर्थमंत्री तथा चंद्रपुर जिले के  पालकमंत्री सुधीर मुनगंटीवार की पहल तथा प्रोत्साहन से चंद्रपुर जिले के आदिवासी आश्रमशाला के १० आदिवासी छात्र माउंट एवरेस्ट फतह करने के लिए निकले थे। इसमें से ४ छात्रों ने १६ मई को माउंट एवरेस्ट फतह किया।

चंद्रपुर जिले के सरकारी आदिवासी आश्रमशाला देवाडा का उमाकांत मडावी, परमेश आले, मनीषा धुर्वे और  सरकारी आदिवासी आश्रमशाला जिवती का कविदास काठमोडे, इन छात्रों  का समावेश है। उन्होंने माउंट एवरेस्ट फ़तह कर जिले की शान बढाई है।

अर्थमंत्री सुधीर मुनगंटीवार की पहल से  हाल ही में चंद्रपुर और बल्लारपुर रेलवे स्टेशन देश में सबसे सुंदर रेलवे स्टेशन के रूप विजेता रहा है। उसके बाद चंद्रपुर जिले के ४ आदिवासी छात्रों ने माउंट एवरेस्ट फ़तह कर चंद्रपुर जिले का मान राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्थापित किया है।

विकास मिशन शौर्य उपक्रम अर्थमंत्री सुधीर मुनगंटीवार की पहल से आदिवासी विकास विभाग एवं चंद्रपुर जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में चलाया गया और  इसके लिए अर्थमंत्री सुधीर मुनगंटीवार और आदिवासी विकास मंत्री विष्णु सवरा ने चंद्रपुर में आयोजित कार्यक्रम में हरी झंडी दिखाकर छात्रों को शुभकामनाएं दी। इन  १० छात्रों में से और २ छात्र अगले २ दिनों में माउंट एवरेस्ट फ़तह  करेंगे। इस साहसी,देशभक्त छात्रों का अर्थमंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने अभिनंदन किया।