पाकिस्तान, बांग्लादेश से भारत आए हिंदू अल्पसंख्यक नागरिकों को भारतीय नागरिकता प्रदान
16 May 2018
622
मुंबई, (16 मई 2018)- पाकिस्तान और बांग्लादेश से भारत में आए ८ हिंदू अल्पसंख्यक नागरिकों को बुधवार को गृह राज्यमंत्री (शहरे) के हाथों भारतीय नागरिकता का प्रमाणपत्र दिया गया।
केंद्र सरकार ने पाकिस्तान में रह चुके और अब भारत में वास्तव कर रहे हिंदू अल्पसंख्यक नागरिकों को भारत की नागरिकतता देने का निर्णय लिया था। सन 2016 में लिए गए इस निर्णय ने अनुसार ऐसे लोगों को भारत की नागरिकतता का प्रमाणपत्र देने का अधिकार राज्य को दिया गया था। इस निर्णय के अनुसार जलगाँव, कोल्हापुर, औरंगाबाद इन जिलों में रह रहे इन नागरिकों को बुधवार को मंत्रालय में आयोजित कार्यक्रम में भारत की नागरिकतता प्रमाणपत्र वितरित किया गया।